रांची। चारा घोटाले के चार मामलों के सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। पटना में परिवार में मचे कोहराम के चलते वे सदमे में हैं। रांची के रिम्‍स में अपनी गंभीर बीमारियों का इलाज करा रहे लालू प्रसाद बहू ऐश्वर्या राय को लेकर बीते दिन से तनाव में हैं। लालू प्रसाद की बहू ऐश्वर्या राय के बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री राबड़ी देवी के घर से धक्के मारकर निकालने के ताजा आरोप के बाद वे खासे परेशान हैं।

दोपहर में ऐश्वर्या : 'मुझे धक्के देकर ससुराल से निकाला गया है। मेरे साथ मारपीट और धक्का-मुक्की की गई है। जून से मायके से मेरा खाना है। मीसा ने मेरा घर उजाड़ दिया। राबड़ी देवी ने किचेन में ताला लगा दिया है। तेजस्वी से शिकायत नहीं, वह तो मदद करते हैं। लालू होते तो मामला इतना आगे नहीं बढ़ता।

शाम को ऐश्वर्या : 'कोर्ट में सुबूत के लिए मोबाइल फोन से वीडियो बना रही थीं। मेरी सास राबड़ी देवी ने देख लिया तो एक स्टाफ से कहा कि मोबाइल छीन लो। बचने के लिए मैैं बाहर भागीं तो घर का दरवाजा बंद कर दिया गया। एक स्टाफ हमेशा मेरा पीछा करता है, जो मुझे पसंद नहीं। उस वक्त तेजस्वी और मीसा दोनों घर पर थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours