छात्रों ने की डिप्लोमा इन स्पेशल एजुकेशन का सर्टिफिकेट नहीं मिलने की शिकायत

धनबाद से शौकत खान की रिपोर्ट 

धनबाद । शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में उपायुुक्त श्री अमित कुमार से उनके कार्यालय कक्ष में कई लोगों ने मिलकर अपनी समस्याएं बताई। जनता दरबार में पूर्णिया, मधुपुर एवं रामगढ़ से आए छात्र प्रभात कुमार, नवीन कुमार, प्रनेश राज, प्रनेन्शु राज और कुंदन कुमार ने डिप्लोमा कोर्स करने के बाद भी कॉलेज द्वारा सर्टिफिकेट नहीं देने की शिकायत की। छात्रों ने उपायुुक्त को बताया कि उन्होंने तोपचांची के ग्रीन वैली ट्रेनिंग कॉलेज से डिप्लोमा इन स्पेशल एजुकेशन का सत्र 2016-18 का कोर्स पूरा कर लिया है। लेकिन अब तक कॉलेज द्वारा इसका सर्टिफिकेट जारी नहीं किया गया है। जिससे उन्हें कहीं भी नियोजन के लिए आवेदन करने में भारी कठिनाई हो रही है। उपायुक्त ने छात्रों की समस्या सुनने के बाद इस मामले पर त्वरित कारवाई करने का आश्वासन दिया। उपायुक्त से गजुआटांड के गोपाल राय एवं राज कुमार राय ने जमीन से संबंधित, गिता देवी ने सिंदरी बीआईटी में नौकरी से संबंधित, सोनारडीह की पूजा कुमारी ने पिता द्वारा पढाई का पैसा नहीं देने की शिकायत की। उपायुक्त से बरोरा दुर्गा पूजा समिति के आजाद कुमार, अजीत साव, रविन्द्र राय, बलराम चौहान, अरूण रवानी सहित अन्य लोग भी शामिल थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours