धनबाद से शौक़त खान
धनबाद । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछड़ी जातियों का आयोग बनाया है। पिछड़े वर्ग को सम्मान दिया है। हम लोग की बारी है कि सप्रतिशत वोट देकर रघुवर दास की सरकार पुनःब स्थापित करे। उक्त बातें भाजपा ओबीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दारा सिंह चौहान ने कही है। जेलगोरा अतिथि गृह में आयोजित भाजपा ओबीसी द्वारा एकता यात्रा का शुभारंभ बिहार के मंत्री नंद किशोर यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया था। श्री चौहान ने कहा कि ओबीसी की देन है कि केंद्र में मोदी जी की सरकार व राज्य में रघुवर दास की सरकार है । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी भी खुद स्वीकार करते हैं कि जो भी कुछ हु ओबीसी की देन है। श्री चौहान ने केंद्र व राज्य सरकार की योजना का लाभ अधिकतर ओबीसी के लोगों को मिला है जिमसें गैस सिलेंडर, बिजली ,लाल कार्ड,आयुषमान कार्ड, उपलब्ध कराया है। श्री चौहान ने कहा कि भाजपा की सरकार ने 70 वर्षो के कलंक मिटाने का काम कश्मीर में करते हुए समानता का अधिकार दिया है। श्री चौहान ने कहा कि पाकिस्तान का पुलवामा हमला इमरान खान देख चुके हैं अगर पुनः दुशहास करेगे तो दुनिया के नक्से से नाम मिट जाएगा। धनबाद संसद पीएन सिंह ने कहा कि कोंग्रेस कश्मीर समस्या का जनक है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जब कश्मीर से धारा 370 हटाया तो विपक्ष नाराज था और देश की जनता सहयोग में है। सिंदरी विधायक फूलचन्द्र मंडल ने कहा कि 2000 में पहली बार विधायक बनने पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि लोक सभा मे 14 सीट दीजिए तो हमने ओबीसी के बदौलत 12 सीट हमने दिया तो झारखंड राज्य अलग हुए। हमें धनबाद के सभी 6 विधानसभा सीट जितना है। तभी तो 65 पार कर रघुवर दास की सरकार बनाएंगे। झरिया विधायक संजीव सिंह की पत्नी रागनी सिंह स्वागत करते हुए कहा कि झरिया की जनता इस बार पुनः सभी पार्टी के लोगो को दरकिनार कर फिर भाजपा की विधायक बनाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंकेस राज व संचालन श्रावण राम ने किया। संबंधित करने वाले में ओबीसी के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत यादव ,परमेश्वर चौधरी, राजकुमार अग्रवाल, महावीर पासवान, जितेंद्र यादव, सुरेन्द्र साव,संजय महतो,सुमन अग्रवाल, बबलू साव, आदि थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में पार्षद सुजीत सिंह, अखिलेश सिंह, बाबू जेना,रिंकू शर्मा,उचित महतो, शिव कुमार यादव, मोहन साव आदि थे । धन्यवाद ज्ञापन अरुण साव ने किया
झारखण्ड प्रदेश चौहान महासभा ( नोनिया, बिंद, बेलदार) के बैनर तले शुक्रवार को जेलगोरा गेस्ट हाउस में बच्चों का समान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के मंत्री दारा सिंह चौहान ने समाज के एक दर्जन बच्चों को सम्मानित किया । श्री चौहान ने कहा कि शिक्षा के बदौलत ही समाज के लोगो को राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित है, तभी समाज का विकास होगा । श्री चौहान ने प्रतिभा बच्चों को मैडल व शिल्ड देकर सम्मानित किया। इस दौरान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर एन चौहान ,सचिव अनिल चौहान ने मंत्री दारा सिंह को शॉल ओढ़ाकर संम्मानित किया तथा समाज के विकास के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की। इस अवसर पर झारखंड के विभिन्न जिला से चौहान समाज के प्रतिनिधि भाग लिया है। राघो प्रसाद,बिहारी लाल चौहान, देवा नंद चौहान,देवराज चौहान, झरिलाल नोनिया,हीरालाल चौहान, सियाराम चौहान, पप्पू चिउहन,बीना भारती, मंजू लाता, तिलक चौहान, लक्षी चौहान आदि थे



Post A Comment:
0 comments so far,add yours