साहिबगंज से आलोक कुमार की रिपोर्ट

प्रथम श्रेणी के वेटिंग हॉल का डीआरएम ने किया उद्घाटन
साहिबगंज:- गुरुवार को मालदा रेलखंड अंतर्गत प्रभारी डीआरएम पीके मिश्रा अपने विशेष सैलून यान से साहिबगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां उन्होंने स्टेशन परिसर के प्लेटफार्म नंबर 1 में बनाए गए नए आरक्षित वेटिंग रूम का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस आरक्षित वेटिंग रूम में एयर कंडीशनर, सोफा सेट, टेलीविजन सहित कई अन्य व्यवस्थाएं किए गए है। वहीं डीआरएम ने रेलवे स्टेशन परिसर के साफसफाई सहित स्वच्छता एवं पर्यावरण को लेकर पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने नए निर्माण कराए गए एएमई आवास का भी निरीक्षण किया। वही एएमई को मौके पर आवास आवंटित कर दिया। वही आवास में कुछ बचे काम को जल्द से जल्द पूरा करने की भी हिदायत दीया। डीआरएम ने कहा कि साहिबगंज रेलवे स्टेशन को और सब बड़े शहरों की तरह मल्टीमॉडल रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा जिसमें कैंटीन की सुविधा, वाई-फाई की सुविधा, एटीएम की सुविधा इत्यादि सभी सुविधा उपलब्ध कराए जाएंगे। वही स्टेशन परिसर के बाहर एटीएम मशीन लगाने को लेकर टेंडर की जा रही है। रिजर्वेशन काउंटर को भी बढ़ाने को लेकर बातें कही गई। उधर जल्द ही रेलवे स्टेशन पर बरसों से बंद पड़ा स्टीम इंजन की डेंटिंग पेंटिंग की जा रही है जिसे स्टेशन परिसर के बाहर धरोहर के रूप में लगाया जाएगा।साहिबगंज स्टेशन परिसर में एटीएम की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साहिबगंज से जमालपुर चलने वाली लोकल ट्रेन में अतिरिक्त कोच को बढ़ाया गया है और अन्य ट्रेनों में भी होगी बढ़ाने की बात कही। वहीं रेलवे इंस्टिट्यूट को भी रिकंस्ट्रक्शन कर सौंदर्यीकरण किया जाएगा एवं रेलवे इंस्टिट्यूट के पीछे रेलवे फील्ड को भी समुचित व्यवस्था की जाएगी जिसमें लाइट की व्यवस्था किए जाएंगे एवं साफ सफाई की जाएगी जिससे बच्चों को खेलकूद में परेशानी नहीं होगी। वही व्यवस्था इस प्रकार विकसित किया जाएगा कि लोग संध्या में घूमने फिरने को आ सकेंगे। रेलवे कॉलोनी के अंदर जितने भी भैकेड क्वार्टर है उसे निरस्त कर फिर से नया क्वार्टर का निर्माण नए तरीके से किया जाएगा।

राजमहल विधायक ने की डीआरएम से मुलाकात
आज मालदा डीआरएम के साहिबगंज आगमन पर राजमहल विधायक अनंत ओझा ने उनसे स्टेशन परिसर पर नवनिर्माणाधिन वेटिंग हॉल में मिलकर भेंट की। इस मौके पर उन्होंने साहिबगंज रेलवे स्टेशन के पूर्वी एवं पश्चिमी फाटक, तीनपहाड़ रेल फाटक पर बनाये जाने वाले आरओबी संपर्क पथ पुल के बारे में जानकारी हासिल की। इस क्रम में डीआरएम ने विधायक अनंत ओझा को बताया कि रेल प्रशासन के तरफ से सभी प्रकिर्या पुरी कर ली गई है बस राज्य सरकार के तरफ से अब तक ही इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वही विधायक अनंत ओझा ने कहा कि जल्द ही इस दिशा में मुख्य सचिव के के सोन से बातें कर जो भी अड़चने आ रही है उसे दूर कर लिया जाएगा। इस निरीक्षण के क्रम में मालदा रेलमंडल के सभी वरीय पदाधिकारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।


Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours