साहिबगंज से कैलाञ्चल न्यूज के लिए आलोक कुमार की रिपोर्ट

चुनावी लॉलीपॉप बनकर रह गई है साहिबगंज मनिहारी गंगापुल:- अरविंद गुप्ता
साहिबगंज:- झारखंड राज्य के अंतिम व पिछड़े जिले में शुमार साहिबगंज जिला जहाँ से बिहार राज्य की सीमा के बीच एक मात्र गंगा नदी बहती है। इसी गंगा नदी पर बनने वाले साहिबगंज मनिहारी गंगा नदी पर पुल निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं होने से क्षेत्र के स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती ही जा रही है।  आज इसी प्रमुख मुद्दे को लेकर गंगा पुल निर्माण संघर्ष समिति के एलसी रोड स्थित प्रधान कार्यालय में गंगा पुल निर्माण संघर्ष समिति की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मीडिया एवं उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए गंगा पुल निर्माण संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि मनिहारी गंगा पुल का टेंडर खोलने की तिथि एक बार फिर बढ़ा दी गई है। वही केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि साहिबगंज मनिहारी गंगा पुल का टेंडर आज से लगभग 4 वर्ष पूर्व 2 दिसंबर 2015 को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण नई दिल्ली के द्वारा निकाला गया था तथा टेंडर खोलने की तिथि 16 जनवरी 2016 निर्धारित की गई थी। तब से लेकर अब तक 26 बार टेंडर खोलने की तिथि बढ़ाई जा चुकी है। 25वीं बार टेंडर खोलने की तिथि 17 सितंबर 2019 को निर्धारित की गई थी, परंतु फिर से एक बार टेंडर खोलने की तिथि को बढ़ाकर के 30 सितंबर 2019 कर दिया गया है। वही श्री गुप्ता ने बताया कि इस दौरान तीन बार टेंडर कैंसिल भी किया जा चुका है। श्री गुप्ता ने केंद्र सरकार से मांग किया कि जल्द से जल्द साहिबगंज मनिहारी गंगा पुल का टेंडर फाइनल किया जाए एवं निर्माण कार्य आरंभ किया जाए नहीं तो साहिबगंज एवं मनिहारी की जनता उग्र होकर के आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएगी। वही इस मौके पर समिति के सदस्य विनोद कुमार यादव ने कहा कि टालमटोल की नीति साहिबगंज की जनता अब बर्दाश्त नहीं करेगी। साहिबगंज की जनता को लेकर अब जोरदार आंदोलन आरंभ किया जाएगा। इस अवसर पर समिति के विनोद कुमार यादव, नित्यानंद सिंह, रतन कुमार दास, पंकज कुमार सिन्हा, शानू कुमार सिंह, गौतम कुमार, विकास कुमार, कपिल कुमार, रवि कुमार मोदी एवं अन्य उपस्थित थें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours