रांची. अपना तीन दिवसीय झारखंड दौरा खत्म कर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) कोलकाता चले गये. लेकिन जाते-जाते वे क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के मुरीद होकर गये. राष्ट्रपति को धोनी का लो प्रोफाइल (Low Profile) अंदाज भा गया. इसलिए उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी (Ranchi University) के दीक्षांत समारोह में धोनी की जमकर प्रशंसा की. रविवार शाम को राजभवन जाकर धोनी ने राष्ट्रपति से मुलाकात की थी.

राष्ट्रपति ने धोनी के साथ मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा कि भले ही धोनी लो प्रोफाइल में रहते हों, लेकिन जनता उन्हें टैलेंट के कारण बेहद प्यार करती है. धोनी ने अपने टैलेंट के दम पर झारखंड को देश और दुनिया में गौरवान्वित किया है.


धोनी ने पत्नी, बेटी के साथ की राष्ट्रपति से मुलाकात

रविवार शाम को धोनी, पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ राजभवन जाकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी से शिष्टाचार मुलाकात की थी. इस दौरान राष्ट्रपति और उनकी पत्नी ने जीवा को प्यार किया. वहीं धोनी से खेल के बारे में बातें कीं.

राष्ट्रपति दिन दिवसीय दौरे पर शनिवार शाम को रांची पहुंचे थे. रविवार को वे गुमला और देवघर जाने वाले थे, लेकिन भारी बारिश के चलते नहीं जा पाए. लिहाजा सारा दिन राजभवन में विश्राम किया.  सोमवार को राष्ट्रपति रांची यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शरीक हुए और टॉपर्स को गोल्ड मेडल प्रदान किया. इसके बाद विशेष विमान से कोलकाता चले गये.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours