साहिबगंज से कैलाञ्चल न्यूज के लिए आलोक कुमार की रिपोर्ट
साहिबगंज:- शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर शिव सेना जिला प्रमुख मुरलीधर तिवारी की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय के पूर्वी फाटक स्थित शहीद भगत सिंह स्थल पर शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें शिव सैनिको द्वारा शहीद भगत सिंह जी को याद किया गया। वही उपस्थित शिव सैनिको द्वारा श्रधांजलि अर्पित की गई और उनके स्मरण में क्रांतिकारी नारे लगाये गए। वही संगठन जिला प्रमुख ने बताया कि हम सभी देशवासी शहीद भगत सिंह की देश आजादी हेतु दिए गये आहुती को नही भूल सकते है, आज उन्ही के कारण आजाद देश में आजाद हवा और साँस ले रहे है। आज के युवाओं को भी शहीद भगत सिंह या अन्य महापुरुष जो हमे आजादी दिलाने हेतु शहीद हो गये या उनकी मृत्यु हो गई हो उन्हें उनके जन्मदिवस या पुण्यतिथि पर स्मरण कर श्रधांजलि देने से उन पुनीत आत्माओं को शान्ति मिलेगी और हमारे आने वाली पीढ़ी को भी एक अच्छी सिख मिलेगी इसलिए युवा भाई बहन अधिक से अधिक आये और श्रद्धा सुमन अर्पित करें आप चाहे तो आप अपने घर में भी श्रद्धा सुमन अर्पित कर सकते है। इस अवसर पर सोनू कुमार, हरिहर नाथ दुबे, गौतम कुमार, प्रभाष सिंह, महेंद्र मंडल सहित कई अन्य नगरवासी उपस्थित हुए।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours