रांची. झारखंड की राजधानी रांची में सीआरपीएफ (CRPF) के असिस्टेंट कमांडेंट को पुलिस ने आईजी के फर्जी हस्ताक्षर (fake signature ) कर बैंक से 20 लाख रुपए निकालने के आरोप में गिरफ्तार (Ranchi Police)  किया है. आरोपी असिस्टेंट कमांडेंट (Assistant Commandant) का नाम संतोष कुमार है. आरोपी मूल रूप से बेगूसराय का रहने वाला है, जो कि नगड़ी थाना क्षेत्र के सीआरपीएफ के सरकारी क्वार्टर में रहता है.

फ्लैट का लोन चुकाने के लिए किया था फ्रॉड

नगड़ी थाना प्रभारी ने बताया कि  कुछ दिन पहले CRPF आईजी के एक चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर  20 लाख रुपए निकालने का मामला सामने आया था. पुलिस ने जब जांच शुरू की तो मामले में असिस्टेंट कमांडेंट संतोष कुमार की संलिप्तता (Involvement)पाई गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है. पुलिस पूछताछ में आरोपी संतोष ने बताया कि उसने लोन लेकर एक फ्लैट खरीदा था. लोन को चुकाने के लिए उसने आईजी के फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक से 20 लाख रुपए निकाल लिए. हालांकि पुलिस को  जांच के दौरान फ्लैट (Flat) से संबंधित अभी तक कोई कागजात नहीं मिला है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours