साहिबगंज से आलोक कुमार की रिपोर्ट
एनएसएस में सर्वोच्च हैं रिपब्लिक डे परेड
_साहिबगंज:- किसी भी छात्र के लिए यह गर्व का क्षण होता है। जब कोई छात्र या छात्रा किसी संस्थान से राष्ट्रीय स्तर पर अपना प्रदर्शन करते हैं तो हर कोई अपने आप को गौरवशाली समझता है।
वैसे भी यह किसी भी स्वयंसेवक या कार्यक्रम पदाधिकारी कार्यक्रम समन्वयक के लिए गर्व का विषय होता है। पूर्व गणतंत्र दिवस पैरेड 2020 के पूर्व तैयारी के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर 31 अगस्त 2019 को सिद्धों कान्हू मुर्मू विवि दुमका में चयन प्रक्रिया प्रारंभ किया गया। इस चयन प्रतियोगिता में साहिबगंज महाविद्यालय के एनएसएस के स्वंय सेवक ने भी भाग लिया। इसके लिए महाविद्यालय स्तर पर चयन किया गया। जिसमें 4 लड़का एवं 4 लड़की का चयन प्रक्रिया महाविद्यालय में दिनांक 28 अगस्त 2019 को किया गया। इस चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता में एनएसएस का कम से कम तीन साल का नियमित सदस्य हो, विशेष शिविर किया हो, नियमति कार्यकलापों में सक्रिय रूप से जुड़ा हुआ हो। उधर 26 जनवरी 2020 को राजपथ पैरेड दिल्ली में भाग लेने का सौभाग्य अनामिका कुमारी साहिबगंज महाविद्यालय को प्राप्त हुआ है। अनामिका ने कहा कि वह अपने माता पिता व गुरु डॉ. रंजीत कुमार सिंह को विशेष आभार देती हूं कि एक लडक़ी होने के बाबजूद मुझे एनएसएस के सभी कार्यक्रम में जाने के लिए माँ पिता ने प्रोत्साहित किया। साथ ही साथ डॉ. रंजीत कुमार सभी बच्चों को समान अवसर देकर एनएसएस के मुख्य उद्देश्य और उसके क्रियाकलापों के बारे में साहिबगंज महाविद्यालय में हमेशा जिला स्तर पर राज्य स्तर पर या राष्ट्र स्तर पर में भाग लेने के लिए प्रेरित किया हैं। वही
साहिबगंज महाविद्यालय में एनएसएस कई स्वयंसेवक अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर अपनी पहचान महाविद्यालय का नाम जिले का नाम रौशन कर चुके है। झारखंड के पहले चयनित गणतंत्र दिवस 2003 में साहिबगंज महाविद्यालय के अनुराग कुमार सिंह ने नेतृत्व किया, फिर 2014 में दो एनएसएस के कल्याणी कुमारी व संतोष कुमार मंडल का चयन हुआ था। साथ ही झारखंड व बिहार का नेतृत्व पहली बार साहिबगंज महाविद्यालय के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. रंजीत कुमार सिंह कर चुके है जिसमें कल्याणी कुमारी, संतोष कुमार मंडल एवं अन्य छात्र-छात्राएं हैं। साहिबगंज महाविद्यालय में एनएसएस 2010 के बाद से जबसे डॉ. रंजीत कुमार सिंह कार्यक्रम पदाधिकारी बने हैं नए नए आयाम, नए नए रिकॉर्ड और छात्रों को पढ़ाई के साथ साथ शैक्षणिक गतिविधि के साथ साथ सामाजिक दायित्व का निर्वाहन युवाओ में व्यक्तित्व का विकास छात्रों का सर्वांगीण विकास व चरित्र निर्माण करता है। एनएसएस विशेष शिविर एवं रेगुलर एक्टिविटीज में छात्रों को लगातार प्रोत्साहित किया जाता है। जिसमें ब्लड डोनेशन कैंप, पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, विधिक जागरूकता, गोद लिया गया गाँव में जागरूकता स्वास्थ्य शिविर, शिक्षा, सड़क, बिजली, पानी, ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों के बीच मतदान एवं उनके समस्या कठिनाइयों को समझना और उसे दूर करने का भरसक प्रयास करना सरकारी योजना का लाभ दिलाना, गंगा सफाई अभियान, स्वच्छता अभियान, महापुरुषों का दिवस, जल शक्ति, नीति आयोग व ज्ञानज्योति के माध्यम से स्कूलों में बच्चों को पढ़ाना व टेस्ट परीक्षा, स्वच्छता सर्वेक्षण, एक भारत श्रेठ भारत व आपदा प्रबंधन, एनएसएस स्वयंसेवक के स्वभाव में होता है। वही अनामिका ने बताया यह डॉ. रंजीत कु सिंह सभी छात्रों को समान अवसर सभी के लिए हमेशा प्रेरित प्रोत्साहित करते हैं जिससे सहिबगंज जिले में एनएसएस का राष्ट्रीय स्तर पर एक पहचान बना है उसके द्वारा एनएसएस के द्वारा लगभग 55 रक्तदान शिविर, दसवां स्वास्थ्य शिविर, मतदाता जागरूकता, सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार एवं जागरूकता के लिए कार्य करना गोद लिए गांव में घोंघी गांव में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य चिकित्सा सेवा एवं वहां के लोगों को स्वास्थ्य सेवा दिलाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए। वही पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए पेयजल शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हो, इसके लिए प्रयास किया। वही जिला प्रशासन से किस तालमेल से गतिविधि सहयोग के लिए एनएसएस के सदस्य सदैव तैयार रहते हैं। अनामिका के चयन होने पर बधाई देने वाले में प्राचार्य डॉ. सिकन्दर प्रसाद यादव, कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. रंजीत कुमार सिंह, डॉ. अनूप कुमार साह, डॉ. सिदाम सिंह मुंडा, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. शफीक अहमद, डॉ. हरि प्रकाश झा, डॉ. धुर्व ज्योति कुमार सिंह, डॉ. राहुल कुमार संतोष, डॉ. राधा सिंह, डॉ. मीरा चौधरी, डॉ. संतोष कुमार चौधरी, डॉ. राजीव कुमार सिंह, डॉ. अनिल कुमार, प्रधान सहायक अजय कुमार झा आदि ने बधाई दी है। इस दौरान महाविद्यालय व जिले में खुशी का माहौल है जिले वासियों ने भी इस बड़ी उपलब्धि के लिए महाविद्यालय प्रशासन व अनामिका को शुभकामनाएं दी है। डॉ. रणजीत ने बताया कि अगर यह तीसरे चरण में चयन होती है तो दिल्ली के राज्यपथ पर दिखेगी साहिबगंज की बेटी अनामिका_



Post A Comment:
0 comments so far,add yours