साहिबगंज से आलोक कुमार की रिपोर्ट

मिर्जाचौकी पुलिस कर रही हैं गहन छानबीन
मंडरो:- मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के तेतरिया पंचायत अन्तर्गत खैरबन्नी इटहरी गाँव में मंगलवार की रात्रि करीब 9 बजे 70 वर्षीय चेतन टुडू की हत्या कुल्हाड़ी से मारकर कर दिया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक चेतन टुडू इटहरी गाँव गुडैत का रहने वाला था और गाँव में किसी प्रकार का पंचायत होता तो गुडैत के द्वारा ही सुचना देने का कार्य किया जाता हैं जो कि इटहरी गाँव का ही निवासी संझला टुडू अपने घर में पति पत्नी आपस में झगडा किए थे। जिसका पंचायती गाँव के प्रधान की उपस्थिति में होना था लेकिन उस रात पंचायत नहीं करने की बात मृतक संझला टुडू के घर बोलने गया था कि आज आपकी पंचायती नहीं होगी और वो इतना कह कर मृतक अपना घर जा रहा था। तभी आवेश में आकर संझला टुडू ने पीछे से कुलाहडी से कान के पास मार दिया। जिससे गुडैत चेतन टुडू की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी।  उधर घटना की जानकारी ग्रामीणो के द्वारा तेतरिया मुखिया सुनील सोरेन को दिया गया और मुखिया ने मिर्जाचौकी थाना को इसकी सुचना दिया। उधर हत्या की सुचना पाकर मिर्जाचौकी थाना प्रभारी रामहरिश निराला, एस आई शिवनाथ यादव, एएसआई दिलवाग सिंह, मानकी देवगन दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच कर मामलें की जानकारी ली और शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय के सदर अस्पताल भेज दिया गया। इधर घटना को लेकर मिर्जाचौकी थाना प्रभारी रामहरिश निराला ने बताया कि हत्यारा हत्या करने कॆ बाद सॆ फरार हैं। इस हत्याकांड में शामिल संझला टुडू को पुलिस उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लेंगी। इधर इस घटना से मृतक का पत्नी संझली सोरेन का रो रोकर बुरा हाल है एवं गाँव में पुरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours