बोकारो। सेल प्रबंधन बोकारो इस्पात संयत्र सहित अपने विभिन्न इकाई में मैनपवार की कमी को दूर करने के प्रयास में जुट गई है। इसी कड़ी में भिलाई इस्पात संयंत्र में 286 पद पर नए कर्मचारियों को बहाल किये जाने का निर्णय लिया गया है। इस बाबत सेल मुख्यालय ने गुरूवार की देर रात इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

उम्मीदवार आगामी 26 अक्टूबर से 15 नवंबर तक सेल के वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते है। आवेदन जमा होने के बाद उनकी लिखित परीक्षा ली लाएगी। जिसमें सफल उम्मीदवारों का स्कील टेस्ट व मेडिकल जांच के बाद उन्हें कंपनी में स्थायी कर्मचारी के पद पर नियुक्त किया जाएगा।

अधिसूचना के मुताबिक, ओसीटी पद पर 123, एसीटी के पद पर 53, माइनिंग फोरमैन के लिए 14, माइनिंग मेट के 30, सर्वेयर के चार, सब फायर स्टेशन के आठ, फारयरमैन सह फायर चालक के 36, जूनियर स्टॉफ नर्स के 21 तथा फर्माशिस्ट के सात पद पर नए उम्मीदवार का चयन होगा। इसके लिए तय पदनाम के अनुसार शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। उम्र सिमा 18 से 28 वर्ष तक रखी गई है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours