रांची ।  झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां परखने थोड़ी देर में चुनाव आयोग की टीम रांची पहुंच रही है। भारत निर्वाचन आयोग की तीन सदस्‍यीय टीम अपने दो दिवसीय दौरे पर झारखंड में अब तक की चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के बाद राजनीतिक दलों से भी विस्‍तार से बातचीत करेगी। इस लिहाज से राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के लिए समय भी निर्धारित किया गया है।

आयोग की टीम गुरुवार को साढ़े बारह बजे रांची पहुंच रही है। चुनाव से पहले भारत निर्वाचन आयोग की टीम के रांची आने के बारे में कहा जा रहा है कि यह टीम चुनाव की तारीखों के एलान के पहले जमीनी हालात देखने पहुंची है। इस टीम में उप निर्वाचन आयुक्त सुदीप जैन, संदीप सक्सेना, चंद्रभूषण कुमार शामिल हैं। टीम के साथ ही आयोग के अन्य पदाधिकारी भी रांची आ रहे हैं।

25 के बाद झारखंड चुनाव की घोषणा

चुनाव आयोग की ओर से झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा 25 अक्टूबर के बाद की जा सकती है। भारत निर्वाचन आयोग की टीम दो दिनों तक रांची में महत्‍वपूर्ण बैठक के बाद अपना फीडबैक आयोग को देगी, जिसके बाद चुनाव की घोषणा की जाएगी। माना जा रहा है कि 24 अक्टूबर को महाराष्ट्र तथा हरियाणा विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद झारखंड में चुनाव की घोषणा हो सकती है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours