सरायकेला. झारखंड के सरायकेला (saraikela) जिले में एक 27 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत (Death) हो गयी. महिला का उसके ही घर में फंदे से लटका हुआ शव मिला है. इस मामले में मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या (murder) करने का आरोप लगाया है. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है. फिलहाल पुलिस (Police) मामले की जांच में जुटी है.
किराए के घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव
घटना जिले के इंद्रटांडी मुहल्ले की है, जहां एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि घटना के समय पर वह घर पर अकेली थी और उसका पति काम से बाहर गया हुआ था. मृतका के मकान मालिक के अनुसार महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया है. घटना के बाद लोगों ने महिला को फंदे से उतारकर अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours