धनबाद. झारखंड के धनबाद जिले के रहने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी शाहबाज नदीम विधानसभा चुनाव में झारखंड आइकॉन (icon) हो सकते हैं. धनबाद जिला प्रशासन की अनुशंसा पर राज्य निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में एक प्रस्ताव चुनाव आयोग के पास भेजा है. टीम इंडिया के बांए हाथ के लेग स्पिनर शाहबाज नदीम को हाल ही में टेस्ट क्रिकेट टीम में जगह मिली है, जबकि वनडे क्रिकेट में वे पिछले 15 वर्षो से खेल रहे हैं.
रणजी में झारखंड के कप्तान भी रह चुके हैं शाहबाज नदीम
बाएं हांथ के गेंदबाज शाहबाज नदीम के नाम क्रिकेट (cricket) के इतिहास में कई रिकॉर्ड भी दर्ज हैं. शाहबाज नदीम रणजी में झारखंड के कप्तान भी रह चुके हैं. युवाओ में इनकी लोकप्रियता को देखते हुए धनबाद जिला प्रशासन ने चुनाव में मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शाहबाज नदीम को अपना यूथ आइकॉन बनाने का फैसला किया है. बता दें कि शाहबाज मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं, लेकिन उनका बचपन, पढ़ाई लिखाई और क्रिकेट के गुर उन्होंने धनबाद में ही सीखे हैं. यहां तक शादी भी धनबाद में हुई और झरिया में उनका ससुराल है, ऐसे में शाहबाज को यूथ आइकॉन बनाने पर स्थानीय लोगों में एक अच्छा संदेश जाएगा.
लोकसभा चुनाव में शाहबाज नदीम को बनाया गया था यूथ आइकॉन
शाहबाज के मेंटर मों अताऊर रहमान ने शाहबाज नदीम को यूथ आइकॉन के लिए सबसे बेहतर माना है. उनका कहना है कि शाहबाज नदीम ने देश और दुनिया में झारखंड का नाम रोशन किया है. धनबाद उपायुक्त अमित कुमार ने बताया कि प्रसिद्ध क्रिकेटर शाहबाज का युवाओं के बीच में बड़ा क्रेज है, ऐसे में उनके वोट अपील से युवाओं में वोट देने प्रति जागरूकता आएगी. लोकसभा चुनाव में शाहबाज नदीम को आइकॉन बनाया गया था, इससे पूर्व झारखंड के स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और सौरभ तिवारी जैसे खिलाड़ी यूथ आइकॉन रह चुके हैं.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours