धनबाद. झारखंड विभानसभा चुनाव 2019 को लेकर बीजेपी ने रविवार को 52 उम्‍मीदवारों के नामों की सूची जारी कर दी है. बीजेपी के कार्यकारी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने नई दिल्ली में प्रत्‍याशियों के नामों का ऐलान किया है. इस बार बीजेपी ने झरिया विधायक संजीव सिंह को टिकट न देकर उनकी पत्नी रागिनी सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है.

हत्या मामले में जेल में बंद झरिया विधायक संजीव सिंह

धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर सह कांग्रेस नेता नीरज सिंह हत्याकांड के आरोप में जेल में बंद झरिया विधायक संजीव सिंह के स्थान पर बीजेपी ने उनकी पत्नी को झरिया विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है.

टिकट मिलने के बाद सोमवार को पहली बार रागिनी सिंह झरिया कतरास चौक स्थित पार्टी कार्यालय पहुंची. इस दौरान वहां मौजूद जनता, मजदूर, समर्थकों व बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. झरिया से बीजेपी का टिकट मिलने के बाद प्रत्याशी रागिनी सिंह ने सोमवार से अपना जनसंपर्क अभियान और तेज कर दिया है.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours