रांची। भाजपा की ओर से जमशेदपुर पश्चिमी सीट से मंत्री सरयू राय को उम्मीदवार घोषित करने की बजाय उन्हें होल्ड पर रखे जाने से अब सबकी निगाहें सरयू राय पर टिकी हैं। भाजपा चुनाव प्रत्याशियों तीन सूची जारी हो चुकी है, लेकिन उन सूचियों से सरयू राय का नाम गायब है। मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ उनके तल्ख रिश्तों को इसकी वजह बताया जा रहा है।
सूत्रों की मानें तो टिकट नहीं मिलने की स्थिति में सरयू ने अपनी राजनीति का प्लान बी तय कर लिया है। चर्चाओं के बीच वर्तमान समीकरण में इस बात की भी प्रबल संभावना बनती दिख रही है कि सरयू राय मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ जमशेदपुर पूर्वी से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री रघुवर दास को उनके कैबिनेट मंत्री सरयू राय से चुनौती मिल सकती है। बताया जाता है कि इस बारे में उन्होंने अपने समर्थकों के साथ चर्चा भी की है। ऐसे में सरयू राय पर सबकी नजरें टिकी हैं।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours