झारखंड के गिरिडीह के धनवार इलाके में बुधवार शाम एक विस्फोटक लदे ट्रक में विस्फोट हो गया. ट्रक में पांच लोग सवार थे. जिनमें से दो की मौत हो गई. जबकि तीन लोग घायल हो गए. घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को काबू करने का काम कर रही हैं. जानकारी के अनुसार, झारखंड के गिरिडीह के धनवार इलाके में बुधवार शाम एक विस्फोटक लदे ट्रक जा रहा था. यह विस्फोटक पत्थर खदान के लिए ले जाया जा रहा था. अभी यह ट्रक धनवार के पास पहुंचा ही था कि इसमें विस्फोट हो गया.
घटना की सूचना पाकर मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच चुकी है और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है. विस्फोट इतना तेज था कि कई किलोमीटर तक इसकी गूंज सुनाई दी. इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours