मुख्यमंत्री रघुवर दास एक दिवसीय दौरे पर साहेबगंज पहुंचे. यहां राजमहल में उन्होंने राजकीय माघी मेला का उद्घाटन किया. सीएम ने यहां तीस करोड़ की योजनाओ का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया.

गंगा पूजन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि 22 आदिम जनजाति के लोगों को वनपट्टा दिया गया. कई सालों से मेला लगने के बावजूद किसी सरकार में माघी मेला को राजकीय मेला घोषित करने की हिम्मत नहीं हुई. लेकिन हमारी सरकार ने माघी मेला को राजकीय मेला घोषित किया. सीएम ने घोषणा की कि राजकीय मेले को आने वाले समय में और आकर्षक और सुविधायुक्त बनाया जाएगा.

इस कार्यक्रम में मंत्री लुईस मरांडी, रणधीर सिंह व राज पालिवार ने हिस्सा लिया. यहां से मुख्यमंत्री रेलवे मैदान में गए, जहां उन्होंने विभिन्न विभागों के 15 स्टॉल का निरीक्षण किया. रेलवे मैदान में आगामी चार फरवरी तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा. पहली बार सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन की व्यवस्था रेलवे मैदान में की गई है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours