झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आम बजट की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि यह बजट एक समग्र बजट है. इसके लिए वे प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को बधाई देते हैं.
रघुवर दास ने कहा कि बजट में किसानों के ऊपर काफी ध्यान दिया गया है. यह बजट किसानों के कल्याण और आय दोगुनी करने वाला है. बतौर सीएम बजट में पशुपालन पर भी ध्यान दिया गया.
सीएम ने कहा कि आम बजट में महिला सशक्तिकरण पर भी जोर दिया गया, साथ ही लघु और कुटिर उद्योगों का भी खयाल रखा गया. रघुवर दास के मुताबिक बजट में ग्रामीण भारत के विकास पर बल दिया गया है. इससे आने वाले वक्त में गांव-गरीबों के जीवन में खुशहाली आएगी. पिछड़ा-अतिपिछड़ा वर्ग को लाभ मिलेगा
सीएम के मुताबिक जिस तरह से झारखंड बजट में ग्रामीण क्षेत्र पर खास ध्यान दिया गया, उसी तरह आम बजट में भी ग्रामीण क्षेत्र, किसानों और महिलाओं का विशेष खयाल रखा गया है. मुख्यमंत्री ने "आयुष्मान" और "सौभाग्य" योजना की जमकर प्रशंसा की और कहा कि इस बजट से झारखंड के विकास में लाभ मिलेगा.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours