झारखंड के धनबाद मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मिशन 2019 के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से जुट जाने की अपील की. सीएम ने विरोधी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि अन्य पार्टियां और उनके लोग पहले अपना, फिर पार्टी तब देश के लिए सोचते हैं. जबकि भाजपा और उसके कार्यकर्ता पहले देश के लिए सोचते हैं. उन्होंने निरसा के लालगढ़ में घोषणा करते हुए कहा कि यहां से भी अंधकार हटेगा, सूरज उगेगा और कमल खिलेगा.

बता दें, निरसा विधान सभा में बीजेपी का बूथ लेवल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया. जिसमें मुख्यमंत्री रघुवर दास शामिल हुए. सीएम ने सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित झारखंड के सभी गरीबों को आवास सुविधा उपलब्ध कराने की योजना को अपनी सरकार की प्राथमिकता बताते हुए इसे ड्रीम प्रोजेक्ट बताया.

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मिशन 2019 के लक्ष्य को लेकर अभी से जुट जाने की अपील की. सीएम ने कहा कि 2019 में भले ही चुनाव हो लेकिन चुनावी तैयारी अभी से रखें. सीएम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव के इतिहास को दोहराने के लिए सभी संकल्प लें. पार्टी के कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए ज़ोर दें.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours