केन्द्र सरकार की महत्तवाकांक्षी सौभाग्य योजना की आज शनिवार को कोडरमा के ग्रामीण इलाकों में शुरुआत की गई. सूबे की शिक्षा मंत्री नीरा यादव ने कोडरमा प्रखंड के पूरना नगर पंचायत से योजना की शुरुआत करते हुए लाभुकों के बीच मीटर का वितरण किया और लोगों को केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक रहने और उसका लाभ उठाने की अपील की. इस मौके पर उपस्थित बिजली विभाग के लीगल एडवाइजर विजय सिंह ने लाभुकों को योजना की विस्तृत जानकारी दी.
पूरना नगर की मुखिया वसंती देवी ने भी लोगों से इस योजना का लाभ लेने की अपील की. योजना की शुरुआत करते हुए मंत्री नीरा यादव ने प्रधान मंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि
2020 तक सभी घरों तक बिजली पहुंचाने का लक्ष्य इस योजना से पूरा हो जाएगा और देश का घर घर रोशन होगा. उन्होंने विभाग के पदाधिकारियों को भी योजना का लाभ सही लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दिया.
विभाग के लीगल एडवाइजर विजय सिंह ने योजना की जानकारी देते हुए कहा कि इस योजना के तहत शहरी व ग्रामीण सभी वैसे घरों में बिजली कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है जहां आज तक बिजली नहीं
पहुंची है. उन्होंने बताया कि घर-घर बिजली सौभाग्य योजना के तहत जा रही है. एपीएल परिवारों को कनेक्शन के लिए पांच सौ रुपये का भुगतान करना होगा जबकि बीपीएल परिवारों को कनेक्शन नि:शुल्क दिया जाएगा.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours