घाटशिला के बहरागोड़ा प्रखंड में एनएच 33 पर आमने-सामने दो ट्रकों में भिड़ंत हो गई. इसमें एक ट्रक के ड्राइवर और खलासी की मौत हो गयी है. घटना जगन्नाथपुर के अजंता होटल के पास घटी.
बताया गया कि बहरागोड़ा की ओर से कपड़ा लदा ट्रक कोलकाता जा रहा था और विपरीत दिशा, कोलकाता से कोयला लदा ट्रक बहरागोड़ा आ रहा था. दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गयी. इससे एक ट्रक के ड्राइवर और खलासी की मौत हो गयी. दोनों के शवों को पोकलेन की मदद से बाहर निकाला गया. दूसरे ट्रक के ड्राइवर और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें बेहतर इलाज के लिये बहरागोड़ा अस्पताल से एमजीएम, जमशेदपुर रेफर कर दिया गया.
घटना के बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए और इसकी सूचना बड़शोल थाना को दी गयी. मृत ड्राइवर और खलासी के शव कई घंटे तक ट्रक में फंसा रहा. लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद ट्रक को काटकर शवों को निकाला गया. बाद में पुलिस और पोकलेन की मदद से दोनों ट्रकों को एनएच से हटाया गया. इस दौरान एनएच 33 जाम रहा.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours