पाकुड़ - उपाध्यक्ष पद हेतु पार्टी का टिकट न मिलने  पर निर्दलीय लड़ने का मूड बना चुके सोमनाथ घोष ने बताया कि लगभग 10 वर्षों से ज्यादा पार्टी को अपना बहुमूल्य समय दिया पर पार्टी ने चुनावके वक्त मुझे दिलासा देकर टिकट नही दिया । हालांकि पार्टी का निर्णय सर्वोपरि मानता हूं पर जनता के आग्रह के आगे विवश  हूँ । समाज के जनता के विशेष अनुरोध पर ही निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरा हूँ , और जनता का साथ एवं सहयोग को देखकर मैं अपनी जीत पक्का मानकर चल रहा हूँ । मेरा कोई प्रतिद्वंदी नही है मेरी जीत अवश्य होगी । अपनी उपलब्धि के बाबत उन्होंने बताया कि कम समय मिलने के बावजूद भी बहुत सारे विकास कार्य किये हैं । जैसे - चापाकल , शौचालय, प्रधानमंत्री आवास , पीसीसी रोड , सामुदायिक भवन , सामुदायिक शौचालय आदि अनेक उपलब्धियां हैं जो जनता के लिए मेरे द्वारा किया गया है । 

चुनाव जीतने के बाद भी जनता के विश्वास पर खरा उतरूंगा । बिना जात पात , धर्म समुदाय आदि देखे पाकुड़ के विकास को लेकर प्रयास करता रहूंगा ।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours