पलामू में अलग-अलग परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई. परिजनों मौत का कारण टीकाकरण बता रहे हैं. घटना पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के लोइंगा गांव की है. जहां लोईगा गांव निवासी उपेंद्र ठाकुर का डेढ़ वर्षीय पुत्र उज्जवल कुमार और संतोष यादव की बच्ची संजू कुमारी और लोइंगा गांव के ही धीरेन्द्र भुईयां के डेढ़ वर्षीय बच्चे आर्यन कुमार की मौत हो गई.

दरअसल तीनों बचों को शनिवार को डीपीटी, जे औक मिजिल्स का टीकाकरण हुआ था. घर लाने के बाद से ही बच्चों की तबीयत खराब होने लगी थी. बच्चे उल्टी और दस्त से पीड़ित हो गए थे. तीनों बच्चों ने रविवार सुबह दम तोड़ दिया.

बच्चों की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने लोइंगा स्वास्थ्य केंद्र के एएनएम को बंधक भी बना लिया. परिजनों का आरोप है कि टीकाकरण से ही बच्चों की मौत हुई है, हालांकिलोईगा स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम द्रौपदी पांडेय का का कहना हैं की टीकाकरण से मौत नहीं हुई है, बल्कि कोई बीमारी से मौत हुई है.

लोइंगा गांव के ही एक दूसरे टोला में एक बच्चे की और हालत गंभीर है. टीकाकरण के बाद बच्चों की मौत होने पर ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों और जिला प्रशासन को इसकी सूचना दी और जांच करने की मांग की कर रहे हैं.

सूचना देने के घंटों बाद भी जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कोई भी टीम गांव में नहीं पहुंची. जिसके बाद आक्रोशित गांव वोलों ने पाटन सड़क को जाम कर दिया है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours