झारखंड में नकसली समस्या पर राज्य सरकार काम कर रही है. इस पर केंद्र सरकार ने संतोष जताया है. केंद्रीय गृह सचिव ने नक्सली समस्या समाप्त करने के लिए कई टास्क दिए हैं. मालूम हो कि झारखंड जैसे नक्सल प्रभावित राज्य में केंद्र और राज्य की योजनाएं चल रही हैं. सरकार इस समस्या के समाधान के लिए तेजी से आगे बढ़ रही है. कई नक्सली एनकाउंटर हुए हैं. केंद्रीय गृह सचिव राजीव गाबा ने मुख्यमंत्री रघुवर दास की मौजूदगी में नक्सल अभियान की समीक्षा की.
इस बैठक में सीआरपीएफ के डीजी और अन्य अधिकारी मौजूद थे. राज्य पुलिस के डीजीपी भी मौजूद थे. इस बैठक में राज्य के 19 पिछड़े जिलों में विकास योजना की भी समीक्षा की गई. फिर बाद में अधिकारियों और कुछ जिलों के डीसी और एसपी के साथ बैठक हुई. रांची से रवाना होते समय राजीव गाबा ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान संतोषप्रद है.
बैठक में प्रत्येक जिलों में नक्सल विरोधी अभियान पर चर्चा हुई. विकास कार्यों के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं पर किए गए कामों की जानकारी ली गई. साथ ही राज्य पुलिस और सीआरपीएफ को कई टास्क दिए गए. मधुबन में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में मिली सफलता की भी प्रशंसा की गई. राज्य के कई जिलो में अभी समस्या है. इस पर कई निर्देश दिए गए हैं जिस पर पुलिस मुख्यालय को काम करना है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours