पंचायतों के सशक्तिकरण के लिए काम कर रही कोडरमा जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता को जबलपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों कोडरमा जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता को यह सम्मान दिया गया है. यह पुरस्कार पाने वाली शालिनी गुप्ता झारखंड की एकमात्र जिला परिषद अध्यक्ष हैं जिन्होंने प्रदेश को गौरवान्वित किया है.

जबलपुर से सम्मान पाकर वापस लौटी शालिनी गुप्ता का गुरुवार को कोडरमा स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया. बैंड बाजों की धुन के साथ-साथ फूल माला और गुलदस्ता के साथ लोगों ने जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता का स्वागत किया. इस मौके पर सम्मान पाकर शालिनी गुप्ता काफी खुश नजर आईं. उन्होंने कहा कि अभी कोडरमा जिला परिषद के 2 साल हुए हैं और आने वाले सालों में कई ऐसे काम किए जाने बाकी हैं.

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि दूसरे राज्यों की तुलना में झारखंड में पंचायत प्रतिनिधियों को काफी अधिकार मिले हैं. इसका इस्तेमाल कर जनप्रतिनिधि काफी अच्छा काम कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि दिनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार पाना अपने आप में एक गौरव की बात है. इस गौरव के क्षण में जिला वासी मेरे साथ हैं. इससे मैं उत्साहित महसूस कर रही हूं. उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में और भी अच्छे काम किए जाएंगे.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours