लातेहार I नक्सलियों के खिलाफ झारखंड पुलिस को फिर बुधवार को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने सीआरपीएफ के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान में पांच नक्सलियों को मार गिराया है. लातेहार के हेरहंज थाना क्षेत्र के भड़गाव जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस को यह सफलता मिली है.
झारखंड पुलिस के आईजी अभियान सह प्रवक्ता आशीष बत्रा ने कहा कि मारे गये नक्सलियों में कई इनामी नक्सली होने की संभावना है. पुलिस ने घटनास्थल से तीन एके 47, एक इंसास, एक 315 बोर राइफल समेत कई गोलियां और सामान बरामद किये हैं. फिलहाल लातेहार के भड़गाव जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
जानकारी के मुताबिक लातेहार मुठभेड़ में मारे गये सभी पांचों नक्सलियों के शव भड़गाव जंगल से बरामद कर लिया गया है. उनमें से एक की पहचान पांच लाख के इनामी नक्सली सरवरण शिवलाल के रूप में हुई है. लगातार भड़गाव जंगल में पुलिस और सीआरपीएफ का संयुक्त सर्च ऑपरेशन जारी है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours