पलामू में सीएम रघुवर दास ने नगर निकाय चुनाव को लेकर पार्टी प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं को जीत के मंत्र समझाए. मेदिनीनगर के नवटोली में एक निजी स्कूल कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में सीएम रघुवर दास के अलावा स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, सांसद बीडी राम, विधायक आलोक चौरसिया, राधा कृष्ण किशोर और सत्येंद्र नाथ तिवारी शामिल हुए.
इस बैठक में बड़ी संख्या में बूथ लेवल के कार्यकर्ता उपस्थित हुए. बैठक के दौरान सीएम रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कहा कि देश में 60 साल कांग्रेस ने राज किया. राज्य में उसने सहयोगी दलों के साथ मिलकर 14 बरस काम किया. इसलिए आज जो भी समस्याएं हैं, उसके लिए जिम्मेवार सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही है.
मुख्यमंत्री ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्हें चुनावी मंत्र भी दिये और कहा कि भाषण देने से चुनाव नहीं जीता जा सकता है, बल्कि संगठित होकर घर-घर जाकर लोगों से मिलने से चुनाव जीता जा सकता है. सीएम ने बीजेपी के मेयर प्रत्याशी अरुण शंकर और डिप्टी मेयर प्रत्याशी मंगल सिंह को जीताने की भी अपील की.
स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने भी अपने प्रत्याशियों को जीत दिलाने को लेकर अपील की. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में हमारी सरकार है और शहर में भी हमारे प्रत्याशी जीतेंगे, तो तेजी से विकास होगा.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours