झारखंड मुक्ति मोर्चा और आजसू पार्टी के बाद बुधवार को झारखंड विकास मोर्चा ने भी नगर निकाय चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी कर दिया. रांची स्थित पार्टी कार्यालय में पार्टी सुप्रीमो एवं पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने यह घोषणा पत्र जारी किया. इस दौरान पार्टी महासचिव बंधु तिर्की और महिला मोर्चा की अध्यक्ष शोभा यादव भी उपस्थित रहीं.

जेवीएम के इस घोषणा पत्र में कई आकर्षक वादे किये गये हैं. राज्यभर के नगर निकाय क्षेत्रों को पूरा अधिकार देने के साथ- साथ शहरी क्षेत्रों को हरा-भरा बनाने, हर वार्ड में शुद्ध जल के लिए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने, मोहल्ला क्लिनिक खोलने की बात कही गयी है.

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने नगर निकायों को पंगू बनाकर रख दिया है. उन्हें स्वतंत्र रूप से काम नहीं करने दिया जा रहा. उन्होंने कहा कि अगर जनता उनको नगर निकायों की जिम्मेदारी सौंपेगी, तो वो सबसे पहले निकायों को स्वतंत्र करेंगे.

जेवीएम सुप्रीमो के मुताबिक शहर बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन ड्रेनेज-सिवरेज की कोई व्यवस्था नहीं हो रही है. उन्होंने राजधानी रांची के बेतरतीब विकास पर भी चिंता जताई.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours