रांची के मोरहाबादी मैदान में उपवास पर बैठे केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने न्यूज-18 से खास बातचीत में कहा कि चार साल से मोदी सरकार हर पल, हर कदम नाकामी के निशान मिटाते हुए कामयाबी के कदम बढ़ा रही है. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक तरफ विकास को परवान चढ़ाया जा रहा है, तो दूसरी ओर कांग्रेस व उनके कुछ हताश-निराश साथी विकास में बाधा डालने के प्रयास कर रहे हैं.
नकवी के मुताबिक पार्लियामेंट में हंगामा से लेकर सड़क पर जाति और क्षेत्र के नाम पर प्रदर्शन, ये सब देश के सकारात्मक माहौल को नकारात्मक बनाने की कोशिश है और हम लोगों ऐसी ताकतों को एक्सपोज करने के लिए उपवास पर बैठे हैं.
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि उनका विरोध सिर्फ उपवास तक ही सीमित नहीं है, बल्कि बजट सत्र के दूसरे हिस्से में जितने दिन संसद में कामकाज नहीं हुए उतने दिन का वेतन बीजेपी सांसदों ने विरोध स्वरूप वापस कर दिया है.
रांची के सांसद रामटल चौधरी ने कहा विपक्ष देश के विकास को पचा नहीं पा रहा, इसलिए ऐसा रवैया अपनाया है. सांसद महेश पोद्दार ने कहा कि विपक्ष ने भ्रष्टाचार निरोधक बिल को भी पास होने नहीं दिया. यह बहुत दुखद घटना थी. जब जनता के प्रतिनिधि असहाय महसूस करते हैं, तो जनता के बीच ही जाते हैं.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours