विपक्ष के रवैये के खिलाफ बीजेपी के देशव्यापी उपवास को झारखंड कांग्रेस के प्रवक्ता शमशेर आलम ने नौटंकी करार दिया है. शमशेर आलम ने कहा कि सत्ता चलाने में विफल रही भाजपा विकास का काम करने के बजाय उपवास का हथकंडा अपना कर रही है.
शमशेर आलम के मुताबिक सदन चलाने का जिम्मेदारी सरकार की होती है. लेकिन बीजेपी सदन से लेकर सड़क तक में विफल रही है और इसे छुपाने के लिए उपवास की नौटंकी का सहारा लिया गया.
बता दें कि पीएम मोदी की अपील पर झारखंड में भी बीजेपी सांसदों ने अलग-अलग जगहों पर एक दिवसीय उपवास रखा. रांची के मोरहाबादी मैदान में केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के साथ-साथ रामटहल चौधरी और महेश पोद्दार उपवास पर बैठे.
केन्द्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस देश में विकास की राह में बड़ी बाधक बन रही है और संसद की कार्यवाही को बाधित करके उन्होंने बड़ा गुनाह किया है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours