सरायकेला पुलिस ने नक्सली कमांडर महाराज प्रमाणिक दस्ता के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. एसपी चंदन कुमार सिन्हा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कुचाई थाना के अरुवां और चंपद मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल तथा एक नैनो कार पर सवार पांच नक्सली को गिरफ्तार किए हैं. गिरफ्तार नक्सलियों की निशानदेही पर कुचाई थाना के बड़ा मार्चा के पास सीआरपीएफ की सी और डी कंपनी, झारखंड जगुआर के 19वीं और 21वीं कंपनी और जिला पुलिस के संयुक्त अभियान में भारी मात्रा में सामान जब्त किया है.
गिरफ्तार नक्सलियों के पास से एक 7.65 का देशी पिस्टल, दो गोली, एक एयर पिस्टल, दो एयर गन, दस पैकेट एयर गन का पिलेट, तीन मोबाईल, एक मोटरसाईकिल, एक नैनौ कार और कई सामान बरामद किए हैं.
इस बारे में जानकारी देते हुए एसडीपीओ अविनाश कुमार ने कहा कि गिरफ्तार सभी लोग नक्सली कमांडर महाराज प्रमाणिक के हार्डकोर समर्थक और दस्ता के सदस्य हैं. ये सभी दस्ता के सदस्यों के लिए कपड़ा, दवा, हथियार और अन्य सामानों की आपूर्ति के लिए जा रहे थे.
इसी दौरान सरायकेला पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है. एसडीपीओ ने शनिवार को बताया कि पुलिस का ये अभियान आगे भी जारी इसी प्रकार जारी रहेगा.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours