दुमका में बुधवार देर रात खदान में विस्फोट होने से पांच लोगों की मौत हो गई. इनमें से दो लोगों के शव को पुलिस ने जब्त कर लिया. जबकि तीन शवों को परिजन पश्चिम बंगाल लेकर चले गये.
घटना शिकारीपाड़ा थाना इलाके के लिट्टिपाड़ा में घटी. लिपिपाड़ा में पश्चिम बंगाल निवासी वैद्यनाथ मंडल द्वारा अवैध तरीके से पत्थर का खनन किया जा रहा था. खदान के पास जमीन में गड़कर विस्फोटक रखे गये थे. बुधवार रात जेसीबी की सहायता से विस्फोटकों को निकालने का प्रयास किया जा रहा था. इसी क्रम में विस्फोट हो गया और पांच लोगों की मौत हो गई.
घटना की सूचना मिलते ही एसपी किशोर कौशल, डीएसपी अशोक कुमार, एसडीओ राकेश कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. एसपी ने कहा कि जो दो शव बरामद किये गये हैं उसकी पहचान नहीं हो पायी है. कुछ शवों को पश्चिम बंगाल लेकर जाने की सूचना है. सत्यापन के लिए पुलिस की एक टीम को पश्चिम बंगाल भेजा गया है. बतौर एसपी खदान संचालक के साथ-साथ जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ शख्त कार्यवाई की जाएगी.
शिकारीपाड़ा के लिट्टिपाड़ा में जिस जगह पर ये हादसा पेश आया, वो पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले से सटा हुआ है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours