पेट्रोल और डीजल की कीमत में हर दिन हो रही बढोत्तरी और बढती महंगाई के विरोध में रांची में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने प्रदर्शन किया. झंडा- बैनर के साथ झामुमो कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाला. अल्बर्ट एक्का चौक पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार का पुतला फूंका.
जेएमएम के प्रदेश सचिव अंतु तिक्री ने कहा कि केन्द्र सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ाकर मुनाफाखोरी करने में जुटी है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर केन्द्र सरकार पेट्रोलियम पदार्थो की कीमत कम नहीं करती है, तो झारखंड की जनता के सहयोग से झामुमो सूबे में जोरदार आंदोलन करेगा.
वहीं प्रदेश कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि पर नाराजगी जताते हुए केन्द्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा. भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता आलोक दूबे ने कहा कि एक साजिश के तहत पेट्रोल और डीजल के मूल्यों में वृद्धि की जा रही है. जबकि राज्य सरकार चाहे तो
वैट कम करके जनता को राहत दे सकती है. प्रदेश कांग्रेस इसके खिलाफ सड़क पर उतरेगी.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours