झारखंड को स्वास्थ्य के क्षेत्र में पीएम मोदी दो नये सौगात देने वाले हैं. देवघर में एम्स और राज्य में 250 नए जनऔषधि केन्द्र की सौगात की जानकारी देने के लिए सूबे के स्वास्थ्यमंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने नेपाल हाउस सचिवालय में संवाददाता सम्मेलन कर एम्स और जनऔषधि केन्द्रों की जानकारी दी.
स्वास्थ्यमंत्री ने बताया कि देवघर का एम्स पूर्वोत्तर क्षेत्र के बेहतरीन एम्स में से एक होगा. स्वास्थ्यमंत्री ने बताया कि एम्स के अलावा अगले सत्र से तीन नये मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की पढाई शुरु कर दी जाएगी और आने वाले दिनों में झारखंड में 9 मेडिकल कॉलेज अस्पताल और हॉस्पिटल खुल जाने से स्वास्थ्य की दिशा में झारखंड बेहतरीन राज्यों में से एक होगा.
स्वास्थ्यमंत्री ने कहा कि देवघर एम्स के बाद वह केन्द्र से रांची में एक और एम्स की मांग करेंगे ताकि झारखंड के लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवा के लिए भटकना नहीं पड़े. स्वास्थ्यमंत्री ने रिम्स सहित तीनों मेडिकल कॉलेज अस्पताल को संसाधनों से लैस करने की भी बात कही.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours