झारखंड में सब्जी,फल और दूध उत्पादन करने वाले किसानों व पशुपालकों के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. राज्य सरकार पहले चरण में 46 प्रखंडों में 30 मीट्रिक टन का 46 कोल्ड रूम खोलेगी. इसके साथ ही इस वित्तीय वर्ष में सिमडेगा, चाईबासा, गोड्डा और गढ़वा में 5 हजार मीट्रिक टन का कोल्ड स्टोरेज खोला जाएगा.
कृषिमंत्री रणधीर सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रयासरत है और सरकार की नजर राज्य में हो रही कम बारिश पर भी है. एक अगस्त को मुख्यमंत्री फिर इस मुद्दे पर बैठक कर किसान के हित में फैसला लेंगे.
कृषि मंत्री ने कहा कि देवघर, गिरिडीह, रांची और गुमला में कोल्ड स्टोरेज के निर्माण का काम चल रहा है. जबकि 6 कोल्ड स्टोरेज के निर्माण को लेकर टेंडर की प्रक्रिया भवन निगम के द्वारा पूरी की जा रही है. उन्होंने कहा कि सरकार की योजना है कि सूबे के हर जिले में एक कोल्ड स्टोरेज बने. साथ ही आने वाले समय में बाकी बचे 50 प्रखंडों में भी कोल्ड रूम बनाया जाएगा.
कृषि मंत्री की माने तो ये सब कृषि उत्पादों की भंडारण क्षमता बढ़ाने की दिशा में कदम है. इससे आने वाले समय में सूबे के किसानों को लाभ मिलेगा.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours