जमशेदपुर I पांच लाख हिंदुस्तानी रुपये के बदले सस्ते में छह लाख मूल्य के डॉलर प्राप्त करने की लालच में जमशेदपुर के एक व्यक्ति को अपने पांच लाख गंवाने पड़े. हालांकि पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया और सारे पैसे बरामद हो गए. ठगी करनेवाला बांग्लादेश का साहिदुल शेख है जो चौबीस परगना जिले से शियालदाह होते हुए ट्रेन से जमशेदपुर पहुंचकर टेल्को के रहेनावाले अपने रिश्तेदार शेख फिरदौस के पास ठहरा हुआ था.

ठगी में शेख फिरदौस ने भी उसकी मदद की. धतकीडीह के रहनेवाले एक व्यक्ति को इन लोगों ने फोन पर झांसा देकर साकची मस्जिद के पास बुलाया और पांच लाख कैश लेकर लाल थैला दे दिया जिसमें पांच बंडल के ऊपर एक एक डॉलर थे जबकि पूरा बंडल अखबार के कागजों से बने नकली बंडल थे.

14 जुलाई को इस बाबत साकची थाने में ठगी और जालसाजी का मामला दर्ज किया गया था. जमशेदपुर पुलिस की विशेष टीम ने मामले के आरोपी दोनों अपराधियों शेख फिरदौस और सहिदुल शेख को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से पांच लाख नकद, एक सैमसंग मोबाइल, एक ओपो मोबाइल, एक सिम और दो नैनो सिम बरामद किए हैं.

गिरफ्तार सहिदुल शेख मूल रूप से बांग्लादेश का रहनेवाला है. जबकि जमशेदपुर में रहनेवाला उसका रिश्तेदार शेख फिरदौस पिछले काफी सालों से जमशेदपुर में ही रह रहा है. लेकिन मूलत: वो भी बांग्लादेश का ही है. एसएसपी अनूप बिरथरे ने प्रेसवार्ता कर बांग्लादेश से आकर ठगी करनेवाले की पूरी जानकारी दी. प्रेसवार्ता के दौरान जमशेदपुर में सालों से रह रहा फिरदौस लगातार रोता रहा.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours