गुमला के दो युवकों ने लोहरदगा की दो युवतियों को बंधक बनाकर दो दिनों तक एक कमरे में रख कर दुष्कर्म किया. इसकी सुचना मिलने पर पुलिस ने किसी प्रकार दोनों युवती को तो मुक्त करवाते हुए उन दोनों आरोपियो को धर दबोचा.पुलिस फिलहाल पुरे मामले की छानबीन कर रही है. पीड़ित युवतियों की मानें तो उन्होंने एक मोबाइल जिसे छुपाकर रखा था उससे 100 नम्बर पर फोन कर पुलिस को बताया जिसके बाद पुलिस लोकशन पता कर उन्हें ढूंढ पाई. वहीं पुलिस अधिकारी की माने तो उन्हें कल सुबह में जैसे ही पता चला उसके बाद सेवह काफी परेशान थे. उन्हे इस बात का डर भी सता रहा था की ज्यादा प्रेशर बनाने पर युवतियों के जान पर खतरा ना आ जाए. लेकिन थाना प्रभारी राकेश कुमार की सक्रियता से दोबजे रात इन्हें एक सुनसान स्थान पर बने बंद घर से बरामद कर लिया गया.

गुमला सदर थाना क्षेत्र के गणेशपुर डीपा गांव से बीती रात उन दोनों युवतियों को मुक्त करवा लिया जिन्हे बंधक बनाकर एक घर में रख कर दो युवक दो दिनों से लगातार दुष्कर्म कर रहे थे.दोनों युवतियों ने थाना पहुंचकर काफी राहत महसुस की. युवतियों ने पुलिस को बताया कि इन लड़कों का परिचय उनकी एक बहन से पूर्व में था जो रांची में रहकर पढ़ाई कर रही थी. इसी दौरान उन लड़कों ने उनका नम्बर ले लिया और जब तब फोन किया करते थे. इसी दौरान बात जब यह लड़के रांची गए तो इन युवतियों का मोबाईल रिचार्ज करवाने के बहाने अपने पास ले लिया.

फिर मोबाईल लेने के लिए इन्हे रांची से गुमला बुलाया.उसके बाद इन दोनों को एक सुनसान स्थान पर एक घर में ले जाकर उनके साथ लगातार दो दिनों तक दुष्कर्म किया गया. वह जब बाहर जाते थे तो उन्हें बंद करके जाते थे. उन्होंने उन युवकों से काफी गुहार लगाऊ कि इनके साथ गलत ना करें लेकिन वे धमकी देते थे और हथियार दिखाकर अपना सम्बंध नक्सलियों के साथ होने की बात कहकर इनके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देते रहे.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours