जमशेदपुर में मारवाड़ी समाज के सैकड़ों लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर हजारीबाग में घटी घटना की जांच CBI से कराने की मांग की. यह मांग दोनों केंद्र और राज्य सरकार से की गई है. इस कैंडल मार्च में समाज की सैकड़ों महिलाओं के साथ चैंबर के सदस्य भी मौजूद रहे जो मारवाड़ी समाज की आवाज को बुलंद करते नजर आए.

बता दें कि पिछले दिनों हजारीबाग में मारवाड़ी समाज के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की रहस्यमई मौत को हजारीबाग पुलिस ने आत्महत्या बताया है. लेकिन मारवाड़ी समाज की नजर में ये आत्महत्या नहीं हत्या है. मारवाड़ी समाज इसे हत्या कहकर चरणबद्ध तरीके से प्रदर्शन कर रहा है. इसी के तहत मारवाड़ी समाज ने बुधवार को जमशेदपुर के बिष्टुपुर मुख्य मार्ग पर कैंडल मार्च निकाल कर इसकी जांच सीबीआई से कराने की मांग की.

मारवाड़ी समाज के लोगों ने इस दौरान हाथों में मोमबत्ती और मोबाइल की लाइट जलाकर अपना विरोध प्रकट किया. मारवाड़ी समाज का आरोप है कि एक साजिश के तहत परिवार के सभी सदस्यों की हत्या की गई है. लेकिन हजारीबाग पुलिस उसे आत्महत्या का रूप देने में लगी है. समाज के लोगों ने कहा कि हम इसकी जांच सीबीआई से कराने की मांग कर रहे हैं.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours