झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र की शुरूआत हंगामेदार हुई. सत्र के पहले दिन सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही स्पीकर दिनेश उरांव का वक्तव्य हुआ. लेकिन जैसे ही यह खत्म हुआ विपक्ष की ओर से हंगमा शुरू हो गया. जेवीएम विधायक प्रदीप यादव ने भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक को वापस लेने की मांग की. सदन में सत्ता और विपक्ष में नोक-झोंक देखी गई.

नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि हम लोग भी सदन चलाने के पक्ष में हैं. उन्होंने सीएम पर सवाल उठाते हुए कहा कि रघुवर दास देश के एेसे एकलौते मुख्यमंत्री हैं जिनके शासनकाल में सदन नहीं चल पा रहा है. बतौर हेमंत जनसरोकार के मुद्दे पर सरकार को विपक्ष के सवालों का जवाब देना होगा.

जेवीएम विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल को सरकार वापस ले, नहीं तो इसको लेकर जारी आंदोलन सदन से लेकर सड़क तक आगे और तेज होगा. सत्ता पक्ष की ओर से मुख्य सचेतक राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि सूबे में सूखे के आसार बन रहे हैं. इस पर मंगलवार को सदन में विशेष चर्चा होगी. विपक्ष के नेताओं ने इस दौरान सदन को चलने देने का भरोसा दिलाया है.

मानसून सत्र के पहले दिन सदन में शोक प्रकाश पेश किया गया. इन दौरान पूर्व सांसद बागुन सुम्ब्रई, अभिनेत्री श्रीदेवी और आईपीएस अधिकारी प्रवीण सिंह समेत अन्य हस्तियों को श्रद्धांजलि दी गई. सदन में सात अनुमत विधेयक की कॉपी रखी गयी. उनमें भूमि अधिग्रहण संसोधन विधेयक भी शामिल है. 6 अध्यादेश की कॉपी भी रखी गयी. इसके बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित हो गई. इसके बाद स्पीकर की अगुवाई में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हुई, जिसमें पक्ष और विपक्ष के नेता शामिल हुए.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours