धनबाद के बहुचर्चित सकलदेव सिंह हत्याकांड में जनता मजदूर संघ के महामंत्री बाहुबली रामधीर सिंह बरी हो गए हैं. धनबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रिजवान अहमद की अदालत ने शनिवार को संदेह का लाभ देते हुए उनकी रिहाई का फैसला सुनाया.

यह फैसला सुनने के लिए बेताब रामधीर सिंह वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रांची जेल से जुड़े थे. बता दें कि 25 जनवरी 1999 को भूली मोड़ के पास सकलदेव सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

हालांकि सकलदेव सिंह हत्याकांड में रिहाई के बाद भी रामधीर सिंह जेल में ही रहेंगे. उन्हें पहले ही सकलदेव सिंह के भाई विनोद सिंह की हत्या में उम्र कैद की सजा हो चुकी है. वह इस समय रांची जेल
में सजा काट रहे हैं. बता दें कि रामधीर सिंह झरिया विधायक संजीव सिंह के चाचा हैं.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours