केरल में आयी बाढ़ में जामताड़ा जिले के नारायणपुर के करीब साढ़े चार सौ मजदूर फंसे हुए हैं. सभी मजदूर केरल विभिन्न कंपनियों में काम करने के लिए गये हुए थे. जहां वर्तमान में बाढ़ आया हुआ है. पिछले कई दिनों से मजदूरों का संपर्क उनके परिजनों से नहीं हो पा रहा है. इस कारण परिजन और गांव के लोग उनकी वापसी को लेकर काफी चिंतित हैं.

शनिवार को जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने बाढ़ में फंसे मजदूरों के परिजनों से मुलाकात की. विधायक ने झारखंड की मुख्य सचिव और पीएमओ ऑफिस से भी मामले को लेकर बातचीत की. बातचीत के दौरान विधायक से पीएमओ ऑफिस के अधिकारी ने बाढ़ में फंसे सभी मजदूरों के नाम और पते मेल करने की बात कही. इसके बाद विधायक ने मजदूरों की पूरी जानकारी पीएमओ ऑफिस को मेल कर दी.

विधायक डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि मुख्य सचिव ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही सभी मजदूरों का पता लगाकर सुरक्षित स्थान पर लाया जायेगा. वहीं केरल आपदा पर विधायक इरफान अंसारी ने अपना एक महीने का वेतन आपदा प्रबंधन को देने का फैसला लिया है.

अभी तक प्राप्त केरल में फंसे लोगों की सूची- नसीम अंसारी पिता सईद मियां गांव तरकूजोरी, नसीम अंसारी पिता सईद मियां गांव तरकूजोरी, मंसूर अंसारी पिता नौशाद अंसारी गांव तरकोजोरी, इकराम अंसारी पिता गेनो मियां गांव विराजपूर, खुर्शीद अंसारी पिता आजाद मियां गांव फिटकोरिया, आशिक अंसारी पिता नसीम अंसारी गांव मदकपुर, फुरकान अंसारी पिता अब्बास मियां गांव फिटकोरिया, सलामत अंसारी पिता कारू मियां गांव छायाटांड, शकूर अंसारी पिता अताउल मियां गांव छायाटांड़, जमालुद्दीन पिता अब्दुल कादिर गांव छायाटांड, मुख्तार अंसारी पिता नौशाद अंसारी गांव फूकबंदी, इलताब अंसारी पिता नौशाद अंसारी गांव फूंकबंदी, रेजाउल मियां पिता हुसैन अंसारी गांव मदकपुर,  सलाउद्दीन शेख पिता शहाबुद्दीन शेख गांव तरकुजोरी, फिरदौस आलम पिता मुख्तार शेख गांव तरकुजोरी, कलीम शेख पिता नईमुल शेख गांव तरकूजोरी, इम्तियाज अंसारी पिता अताउल अंसारी गांव छायाटांड़,  तोहीद अंसारी पिता रफीक अंसारी गांव छायाटांड, बसीर अंसारी पिता यूसुफ मियां गांव  छायाटांड, मुस्तफा अंसारी पिता जब्बार मियां गांव छायाटांड, भूना मियां पिता दाउद मियां गांव फूकबंदी, सिराज मियां पिता जैनुल मियां गांव छायाटांड, बबलू मियां पिता अलीमुद्दीन मियां गांव फूकबंदी, इकराम अंसारी पिता नाजिर मियां गांव विराजपुर, जुबेदा खातून गांव तरकूजोरी साथ में तीन छोटे-छोटे बच्चे नसीम अंसारी, आशिक अंसारी, खुर्शीद अंसारी, आशिक अंसारी, तथा युवा मजदूर में हाशिम अंसारी, शाहबाज अंसारी आदि शामिल हैं.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours