झारखंड सरकार ने सभी जिलों के उपायुक्तों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि बकरीद के त्योहार पर प्रतिबंधित मवेशियों की कुर्बानी नहीं दी जाए. एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी ने एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान शनिवार को सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि ईद-उल-अजहा या जुहा के दौरान शांति और कानून एवं व्यवस्था की स्थिति सुनिश्चित करें.
गृह सचिव एस के जे रहाते वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान उपायुक्तों से बकरीद के दौरान प्रतिबंधित मवेशियों का व्यापार रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखने को कहा. प्रतिबंधित मवेशियों के वध पर रोक है, खासतौर पर ग्रामीण इलाकों में.
पुलिस महानिदेशक डी के पांडे ने पुलिस अधीक्षकों से कहा कि शरारती तत्वों से निपटने के लिए दंगा नियंत्रक वैनों को तैनात करें और संवेदनशील स्थानों की पहचान करके पर्याप्त बलों को तैनात किया जाए. उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जाए.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours