धनबाद में अपराधी बेखौफ नजर आ रहे हैं. मंगलवार को अपराधियों ने जेवीएम नेता रंजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी. रंजीत सिंह जेवीएम युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष थे. अपराधियों ने रंजीत के एक साथी संतोष सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया. घायल संतोष को आनन-फानन में असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना केंदुआडीह थाना क्षेत्र के कुसुंडा की है.
धनबाद में ये दूसरी बार है जब जेवीएम के किसी नेता को निशाना बनाया गया है. इसके पहले झरिया में जेवीएम नगर उपाअध्यक्ष रूपेश पासवान को गोली मारी गयी थी. उसके अपराधी आज तक नहीं पकडे गए. वहीं इससे पहले झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने धनबाद की विधि व्यवस्था पर सवाल उठाया था.
धनबाद एसएसपी मनोज रतन चोथे ने ताज़ा वारदात को कोल साइडिंग में वर्चस्व का कारण की ओर इशारा किया है. वहीं घटना की जांच के लिए डीएसपी विधि व्यवस्था मुकेश कुमार को भेजा है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours