धनबाद के पीएमसीएच में अनुबंधित पारा मेडिकल कर्मी की हड़ताल मंगलवार को समाप्त हो गया. मेयर शेकर अग्रवाल के हस्तक्षेप के बाद हड़ताल समाप्त किया गया. हड़ताली स्वास्थ्यकर्मियों से पीएमसीएच प्रबंधन और आउटसोर्सिंग एजेंसी के बीच वार्ता हुई. इसके बाद निर्धारित वेतन और सुविधा देने पर बनी त्रिपक्षीय सहमति के बाद हड़ताल समाप्त किया गया. अब अनुबंधित स्वास्थ्यकर्मियों का भी बायोमेट्रिक हाजिरी बनेगा. वहीं मेयर शेखर अग्रवाल ने पीएमसीएच प्रबंधन और आउटसोर्सिंग एजेंसी को कुव्यवस्था को लेकर फटकार लगाई.

हड़ताली कर्मियों ने सरकारी दर पर वेतन देने, पीएफ और ईएसआई सुविधा की मांग की थी. हड़ताली कर्मियों ने आरोप लगाया था कि सरकार के द्वारा दी जाने वाली राशि का पचास फीसदी हिस्सा एजेंसी हजम कर लेती है, जबकि आधी राशि से भी कम उन्हें वेतन के तौर पर मिलता है. बता दें कि ये लोग श्री राम इंटरप्राइजेज और एक अन्य निजी एजेंसी के तहत पीएमसीएच में काम करते हैं.

बता दें कि धनबाद के पीएमसीएच में अनुबंधित पारा मेडिकल कर्मी सोमवार को हड़ताल पर चले गए थे. हड़ताल करने वालों में नर्स, पारामेडिकल स्टाफ, टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, वार्ड ब्याय, रेडियोलॉजिस्ट शामिल थे. एक साथ चार सौ कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से अस्पताल की इमरजेंसी सेवा प्रभावित हुई थी. ओपीडी और इनडोर सेवा पर भी असर पड़ा था.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours