पलामू के डालटनगंज में पत्नी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने पर साले ने जीजा की हत्या कर दी. गुस्से से लाल साले ने जीजा पर चाकू से कई वार किए, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. आरोपी साले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
घटना डालटनगंज के साहित्य समाज चौक स्थित हरिजन बस्ती की है. जीजा अरुण अपने ससुराल आये हुए था. पुलिस के मुताबिक साले राजू को जीजा और अपनी पत्नी के बीच अवैध संबंध को लेकर पहले से ही शक था. साले ने दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया. जिसके बाद आपा खोते हुए उसने जीजा को चाकू से कई वार किए. आनन-फानन में जीजा को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
पुलिस ने साले राजू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. जीजा के परिवारवालों ने राजू के खिलाफ डालटनगंज थाने में केस दर्ज कराया है. डीएसपी प्रेमनाथ ने कहा कि साले को अपने जीजा पर पहले से ही शक था. ऊपर से उसने आपत्तिजनक स्थिति में घर में देख भी लिया. गुस्से से पागल साले ने चाकू गोदकर जीजा की हत्या कर दी.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours