धनबाद के जनता मजदूर संघ के नेता रंजय सिंह को माफिया डॉन ब्रिजेश सिंह के नाम से फोन पर धमकी मिला है.मजदूर नेता का कहना है कि धमकी देने वाले ने अपने एक आदमी को कुछ सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उक्त नेता को फोन किया.एक बार फिर माफिया डॉन ब्रजेश सिंह का नाम धनबाद से जुड़ने से धनबाद में हलचल मची है. जहां धमकी दिए जाने के बाद मजदूर नेता का पूरा परिवार दहशत में है वहीं इस घटना ने धनबाद जिला प्रशासन की भी नींद उड़ा दी है.तत्काल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और रंजय की सुरक्षा के लिए उनको एक जवान दिया गया.

पाथरडीह थाना क्षेत्र के रहने वाले जनता मजदूर संघ कुंती सिंह गुट के नेता रंजय सिंह जमस के जिला अध्यक्ष हैं. उनका कहना है कि वह माफिया डॉन ब्रिजेश सिंह से पहले कभी  नहीं मिले हैं. ऐसे में धमकी भरा फोन आने से उनके पूरा परिवार दहशत में है.रंजय सिंह ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ में वरीय पुलिस अधिकारियों को भी पूरे मामले से अवगत कराया है. उनका आरोप है कि बागपत जेल में बंद माफिया डॉन ब्रजेश सिंह के नाम पर 8 सितंबर की रात्रि करीब 9 बजे उनके मोबाइल नम्बर पर मोबाइल नम्बर 80928... से फोन आया.फोन पर खुद को ब्रिजेश सिंह बताते हुए फोन करने वाले ने कहा कि रंजीत मिश्रा नामक एक आदमी को सिंदरी इलाके में रहने, खाने आदि सभी प्रकार की व्यवस्था करो.

विदित हो कि ब्रिजेश सिंह का नाम पिछले दिनों तब सुर्ख़ियों में आया था जब कुख्यात माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की यूपी के बागपत जेल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. धनबाद में पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत कई हत्या कांड को अंजाम देने के लिए यूपी के शूटरों के इस्तेमाल होता रहा है. ब्रिजेश सिंह का पुराना इतिहास धनबाद के साथ जुड़ा हुआ है. धनबाद के ताकतवर परिवार से तालुक रखने वाले झरिया के पूर्व विधायक कुंती सिंह के पुत्र और झरिया के वर्तमान विधायक संजीव सिंह के बड़े भाई राजीव रंजन सिंह की हत्या में भी ब्रजेश सिंह का नाम आया था.आज तक राजीव रंजन सिंह का शव बरामद नहीं किया जा सका है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours