राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ चतरा के सांसद सुनील सिंह सहित अन्य प्रतिनिधि तीन दिवसीय विदेश दौरा करेंगे. सांसद सुनील सिंह ने कहा कि साइप्रस, बुल्गारिया और चेक रिपबल्कि देशों का रविवार से दौरा होगा. इस दौरे के दौरान तीनों देशों के सदन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का संबोधन होगा. साथ ही राष्ट्रपति का तीनों देशों के विश्वविद्यालयों में भी संबोधन होगा. सांसद ने कहा कि तीन देशों की यात्रा के दौरान सूचना तकनीक, फर्मास्युटिकल, समुद्री व्यवसाय, कृषि एवं बायोटेक्नोलोजी सहित अन्य मामलों पर चर्चा होगी.
विदेश दौरा से पहले सांसद सुनील सिंह ने चतरा में मां भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना की. इस मौके पर उन्होंने कहा कि विदेश दौरे से भारत सहित झारखंड के पर्यटन क्षेत्रों को भी बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने कहा कि साइप्रस, बुल्गारिया और चेक रिपब्लिक की यात्रा से भारत को ट्रेड के क्षेत्र में काफी लाभ होगा.
चतरा के सांसद सुनील सिंह की राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ यह पहली विदेश यात्रा है. उत्साह से लबरेज सांसद ने कहा कि विदेश दौरे के दौरान झारखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे भी जानकारी दी जाएगी.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours