महागामा प्रखंड के मनियामोर में अडाणी फाउंडेशन द्वारा एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया. फाइनल मैच मनियामोर ए और मनियामोर बी टीम के बीच खेला गया। दोनों ही टीमों ने बेहतरन खेल का प्रदर्शन किया और आखिरकार पैनल्टी शूटआउट के साथ 3 के मुकाबले 4 गोल से खत्म हुआ। आखिरी गोल मनियमोर ए टीम ने किया और जीत का सेहरा अपने नाम कर लिया। विजेता टीम को मुरली टोक पंचायत के मुखिया प्रबोध सोरेन के हाथों 5000 रूपये का पुरस्कार दिया गया। विजेता के अलावा रनरअप और सभी प्रतिभागी टीमों को भी अदाणी फाउंडेशन की तरफ से पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता देखने के लिए आस-पास के गांवों से दर्शकों की भारी भीड़ जमा हुई।
Home
ताज़ा ख़बर
महागामा प्रखंड के मनियामोर में अडाणी फाउंडेशन द्वारा एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours