आज भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री मंजुर आलम जी के नेतृत्व में पाकुड़ प्रखंड के संग्रामपुर गांव के अल्पसंख्यक समाज में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। संपर्क अभियान में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य श्री अनुग्राहित प्रसाद साह,भाजपा नेता श्री हिसाबी राय अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री सादेकुल आलम,प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मो● केताबुल शेख एवं जल्लु शेख शामिल थे।
संपर्क अभियान के क्रम में संग्रामपुर के पंचायत भवन परिसर में एक सभा का आयोजन स्थानीय लोगों के द्वारा किया,जिसे संपर्क अभियान में चल रहे नेताओं ने संबोधित किया। सभा के समाप्ति के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ गांव में भ्रमण कर लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार एक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दिया।ग्रामीणों में काफी उत्साह का वातावरण देखा गया अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अब अल्पसंख्यक समाज में भारतीय जनता पार्टी के संप्रदायिकता का मिथक अब टूट रहा है। उन्हें अब यह समझ में आने लगा है कि कांग्रेस एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा जैसे राजनीतिक दल अल्पसंख्यक समाज को सिर्फ एक मतदाता के रूप में देखते रहे और ठगाते रहे हैं।उनके कल्याण की चिंता उन्होने कभी नहीं किया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अनुग्राहित प्रसाद साह ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में बिना भेदभाव के सबका कल्याण हो रहा है।भाजपा के शासन काल में अल्पसंख्यक समाज सुरक्षित है और उनका कल्याण हो रहा है।भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारें उनके सभी आवश्यक आवश्यकताओं की चिंता कर रही है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें आवास मिल रहा है, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस चुल्हा सहित गैस कनेक्शन मिल रहा है,मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना एवं आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों के इलाज की व्यवस्था हो रही है। रोजगार की कई योजनाएं चल रही है। महिलाओं एवं बालिका सशक्तिकरण की दिशा में अनेक सारी योजनाएं चल रही है।मात्र 1रुपये में 50 लाख तक इस परिसंपत्ति का रजिस्ट्री कर समाज में महिलाओं को सम्मान देने का काम हो रहा है।शौचालय निर्माण का काम अभियान के तौर पर चल रहा है।कव्रिस्थानों की घेराबंदी का कार्य चल रहा है।गांव-गांव में बिजली,पानी,सड़कों की व्यवस्था हो रही है।
इस प्रकार बिना भेदभाव के सबका साथ-सबका विकास का नारा साकार होता दीख रहा है। अल्पसंख्यक समाज जग रहा है और वे कांग्रेस एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के झांसे में नहीं आने वाले हैं। संपर्क अभियान में चल रहे भाजपा नेताओं ने अल्पसंख्यक समाज के लोगों के स्वतंत्र भाव से चिंतन कर अपने हित में निर्णय लेने का आह्वान किया है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours